फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: धान की सिंचाई कर रहे युवक पर फायर झोंका

Wed, 31 Jul 2024 06:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को गांव नगला जंगली में धान की फसल में सिंचाई कर रहे युवक पर तीन युवकों ने फायर झोंक दिया। एक आरोपी को ग्रामीणों ने दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है। गांव निवासी भूपेंद्र सिंह पुत्र श्रीपाल सिंह के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे वह अपनी धान की फसल में सिंचाई कर रहे थे। गांव निवासी लोकेश पुत्र लख्मी सिंह, ऋषि पुत्र अमर सिंह निवासी बिसावली, थाना इगलास व करन सिंह पुत्र बनी सिंह निवासी शीतला जिला हाथरस ने वहां आकर उसके ऊपर फायर झोंका। किसी तरह वह बचे। थाना पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें