फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: हैंडपंप पर पानी पीने गया बालक बेहोश होकर गिरा, हुई मौत, करंट से जान जाने का आरोप

Sat, 03 Aug 2024 05:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बताया जा रहा है कि बच्चे के दिल में छेद था और उसका जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार भी चल रहा था। ऐसे में हृदयघात से बालक की मौत होने का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन
मृतक बालक ध्रुव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़-पलवल राजमार्ग स्थित गांव अंडला में 2 अगस्त सुबह 10:15 बजे आंगनबाड़ी केंद्र पर लगे हैंडपंप से पानी पीने गया एक बच्चा अचानक गश खाकर गिर गया, बच्चे की वहीं मौत हो गई। परिजनों ने सब मर्सिबल पंप में उतरे कंरट से मौत होने का आरोप लगाया है। विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो सबमर्सिबल पंप में कंरट आने की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बच्चे के दिल में छेद था और उसका जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार भी चल रहा था। ऐसे में हृदयघात से बालक की मौत होने का अंदेशा जताया जा रहा है। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय अंडला परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र भी चल रहा है। बालक की मौत से स्कूल में आए बच्चों में दहशत फैल गई। गांव के कांति प्रसाद दिवाकर ने बताया कि उनका बेटा ध्रुव (3) घर से आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने गया था। उन्हें सवा दस बजे सूचना मिली कि सरकारी स्कूल में लगे हैंडपंप में बिजली का करंट आने से उसकी मौत हो गई। वह दौड़कर पहुंचे तो बच्चा हैंडपंप के पास मृत अवस्था में पड़ा था।

बच्चे की मौत की सूचना पर एसडीएम खैर महिमा राजपूत और थाना खैर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों के करंट से मौत होने के आरोप के बाद विद्युत विभाग से टीम बुलाई गई। विद्युत उपकेंद्र अंडला के अवर अभियंता रोहित यादव ने टीम के साथ जांच की। जिस सबमर्सिबल में करंट होने से मौत की बात कही जा रही थी। उसका कनेक्शन ही चालू नहीं था। कनेक्शन चालू कराकर जांच की गई तो हैंडपंप में करंट नहीं आ रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की तो परिजनों ने विरोध किया और पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद अधिकारियों ने पंचनामा भरकर शव उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन


इस मामले में एसडीएम खैर ने जांच कराने की बात कही है। बीएसए ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास ही है। इसका विद्यालय से सीधा कोई संबंध नहीं है। वहीं सीडीपीओ अनिल कुमार दत्ता ने कहा है कि वह भी जांच करा रहे हैं कि पूरा मामला क्या था। इसके बाद ही कोई कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें