कस्बा बरला के मजरा सराय में एक नौ वर्षीय बालक छत से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। जेएन मेडिकल कॉलेज में उसने दम तोड़ दिया।
गांव निवासी पांशुल गौतम (9) वर्ष पुत्र भुल्लन सिंह कक्षा चार का छात्र था। दो भाइयों में बड़ा था। परिजनों ने बताया है कि मंगलवार की शाम घर की छत पर पाइप से टब में पानी भर रहा था। टब भरने के बाद पाइप को निकालकर पीछे हटता चला गया। छजली न होने के कारण छत से नीचे गिर गया। बच्चे की गिरने की आवाज सुनकर मौके पर परिवार के सदस्य पहुंचे गए। आसपास के लोगों भी आ गए। गंभीर हालत में परिजन उसे अलीगढ़ जेएन मेडिकल कॉलेज में ले पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी देर रात में मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।