कस्बे के मुख्य बाजार में एक दुकान पर बैठे बालक से एक महिला-पुरुष चार हजार रुपये की टप्पेबाजी कर भाग निकले।
थाना रोड निवासी भूपेश वर्मा की मुख्य बाजार में सोने-चांदी व कास्मेटिक की दुकान है। सोमवार की दोपहर वह अपने दस वर्षीय बेटे अध्ययन वर्मा को दुकान पर बैठाकर किसी काम से गए थे। इसी दौरान एक महिला व पुरुष ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे।
सामान को उलटते-पलटते हुए उन्होंने बालक से 500 रुपये के फुटकर मांगे। इसी दौरान बालक को भ्रमित करते हुए गल्ले में रखे चार हजार रुपये निकालकर ले गए। कुछ देर बाद भूपेश दुकान पर पहुंचे तो गल्ले से रुपये गायब देखकर सीसीटीवी फुटेज चेक किया, तब उन्हें टप्पेबाजी की जानकारी हुई। उन्होंने थाने में तहरीर दी है।