अलीगढ़ (ब्यूरो)। एग्जाम फीस को लेकर एक महाविद्यालय के छात्रों ने जमकर हंगामा किया। सड़क पर खडे़ होकर नारेबाजी की और अलीगढ़- आगरा मुख्य मार्ग पर खड़े हो गए। इसकी वजह से यातायात व्यवस्था भी कुछ समय के लिए प्रभावित हुई। महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष आर्ट, साइंस और कामर्स का फार्म भरा जा रहा है। छात्रों का आरोप है कि उन लोगों ने हाल ही एडमिशन लिया है और उसी समय कॉलेज प्रशासन द्वारा एग्जाम फीस जमा करा ली गई है। छात्र निर्धारित राशि से अधिक वसूली का भी आरोप लगा रहे है। एग्जाम फीस को लेकर छात्रों का मिजाज गरम हो गया। करीब दो दर्जन से अधिक छात्र इकठ्ठे होकर नारेबाजी और प्रदर्शन करने लगे। इससे कॉलेज प्रशासन की टेंशन बढ़ गई।