अलीगढ़। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला जज धर्मवीर सिंह के निर्देशन में रविवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान दीवानी न्यायालय सहित सभी तहसील स्तरीय न्यायालयों में कुल 1112 वाद निस्तारित किए गए। इस दौरान आपसी सुलह समझौते पर अधिकांश वाद निपटाए गए। आयोजन में एडीएजे सलीम अहमद, केके पांडेय, रमेश चंद्र, एके पुंढीर, एससी राना, वीएन सिंह, राजेंद्र राम, पीएन मिश्रा, सीजेएम अहसान हुसैन, सिविल जज नरेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद थे।