अलीगढ़। महानगर के क्वारसी इलाके के मिथलापुर में एक लाख रुपये के लेनदेन के विवाद में दो युवकों में हुए झगड़े में एक ने दूसरे के साथ मारपीट करते हुए उसके मुंह में पिस्टल ठूंस दी। इसे लेकर बात पुलिस तक पहुंची और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घटनाक्रम शनिवार देर शाम का है। मिथलापुर निवासी कृष्ण कुमार का पवन निवासी देवी नगला पर एक लाख रुपया बकाया है। शनिवार शाम वह रुपया मांगने पहुंचा, तभी दोनों में मारपीट हो गई। पवन ने इसी दौरान उसके मुंह में पिस्टल ठूंस दी। बाद में पुलिस को सूचना दी गई और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई।