सीबीएससी बोर्ड द्वारा ईस्ट जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन फतेहपुर में चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में किया गया। विजडम पब्लिक स्कूल की खिलाड़ी श्याजंली ने कांस्य पदक प्राप्त किया। कोच भुवनेश शर्मा के निर्देशन में इस बालिका खिलाड़ी ने 30 किलोग्राम भार वर्ग में यह पदक जीता। विद्यालय की प्राचार्या निर्मल अग्रवाल ने खिलाड़ी व कोच को बधाई दी और घोषणा की कि विद्यालय के वार्षिक समारोह में इस श्याजंली को सम्मानित किया जायेगा।