अलीगढ़। जम्मू कश्मीर में आई भीषण बाढ़ में लाखों लोग अब तक फंसे हुए हैं। ऐसे लोगों को राहत देने के लिए एएमयू की टीम रविवार को जम्मू कश्मीर रवाना हुई। इस मौके पर टीम के सदस्य डा. कासिफ रजी, डा. दानिश सुहेल, डा. सलीम मोहम्मद खान, डा. फराज बद्र, डा. यासिर अल्वी, डा. अरशद एजाजी, अमूद गुलजार, मीर अख्तर हुसैन, शेख रासिक, जुबैर अल्ताफ रेशी को विदा करने के लिए एएमयू के अफसर और छात्र सुबह आठ बजे बाबे सैयद गेट पर पहुंचे। यहां पर एएमयू पीआरओ राहत अबरार, एसो. प्रोफेसर तारिक इस्लाम, युनूस खान असिस्टेंट प्रोफेसर, डा. मुराद अहमद पूर्व आरडीए अध्यक्ष, डा. अफजाल पूर्व आरडीए उपाध्यक्ष, डा. शारिक, डा. फहमी, वानी, कमर रमजी, फराज, ताबिश ने टीम को रवाना किया।