अलीगढ़। स्वामी अमृतानंद मानव सेवा प्रकल्प के तत्वावधान में योग साधना शिविर का आयोजन खैर बाईपास स्थित गगन पब्लिक स्कूल के पास केवी. फार्म हाउस में लगाया जाएगा। इस योग शिविर में सर्टिफाइड माइंड ट्रेनर, एनएलपी और योगा एक्सपर्ट रोहिताश कुमार विक्की योग के माध्यम से लोगों के जीवन को रूपांतरित करेंगे, शिविर का शुभारंभ सुबह नौ बजे होगा। शिविर में असाध्य रोगों, ब्लड प्रेशर, मोटापा, हृदय रोग और अस्थमा से पीड़ित लाभांवित होंगे।