अतरौली। रायपुर स्टेशन स्थित एक झोलाछाप द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने से एक बालक की मौत हो गई। डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने जमकर हंगामा किया। डॉक्टर दुकान छोड़कर फरार हो गया। गांव रायपुर मुजफ्ता निवासी बाबूलाल का छह साल का बेटा देवेंद्र बुखार से पीड़ित था। परिजन देवेंद्र को रायपुर स्टेशन पर दुकान चलाने वाले एक झोलाछाप के पास लेकर पहुंचे। उसने बालक को इंजेक्शन लगाया। इससे बच्चे की हालत बिगड़ गई। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने दुकान पर हंगामा खड़ा कर दिया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। मौका पाते ही झोलाछाप दुकान छोड़कर फरार हो गया।