फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, मौत-हंगामा

Sat, 12 Apr 2014 05:30 AM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
जवां। कासिमपुर पॉवर हाउस की इकाई- 9 में पेंटिंग कर रहा मजदूर शुक्रवार को लिफ्ट से गिर गया। 50 फीट ऊंचाई से गिरे मजदूर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसकी मौत से गुस्साए लोगों ने परियोजना प्रबंधन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। मजदूर के परिवार को मुआवजा दिए जाने के आश्वासन पर लोग शांत हुए। जवां के गांव नगौला निवासी सूरजपाल (40) पुत्र पूरन सिंह कासिमपुर पावर हाउस में ठेकेदारी पर करीब एक वर्ष से पेंटिंग का कार्य कर रहा था। शुक्रवार की सुबह वह यूनिट-9 में पेटिंग कर रहा था। वह बायलर लिफ्ट पर बैठा हुआ था। लिफ्ट करीब 50 फीट ऊंचाई पर थी। उसका अचानक पैर फिसला। सेफ्टी बेल्ट न होने के कारण वह जमीन पर आ गिरा। उसे आनन-फानन जिला चिकित्सालय ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की सूचना पर परिवार वालों के साथ-साथ गांव के सैकड़ों लोग ट्रैक्टरों में भरकर कासिमपुर पॉवर हाउस के मेन गेट पर जमा हो गए। वह परियोजना प्रबंधन ने खिलाफ नारेबाजी-प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन करने वाले लोग मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये, एक बच्चे को बोर्ड में नौकरी देने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि पहले भी मजदूरों की मौत हुई है लेकिन आज तक किसी को कुछ नहीं मिला है। परियोजना प्रबंधक एसके गोयल का कहना है कि पीड़ित के परिजनों को उपयुक्त मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें