फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में दो की मौत, हंगामा

Wed, 29 Jan 2014 05:44 AM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
टप्पल। थाना क्षेत्र में अलीगढ़ -पलवल रोड के घरवरा मोड़ पर सोमवार रात करीब 8 बजे बाइक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। परिजन और पुलिस में शवों को उठाने को लेकर चार घंटे तक नोकझोंक हुई। घरवरा निवासी 25 वर्षीय शिवकुमार पुत्र सुखवीर देर रात करीब आठ बजे बाइक से अपने बडे़ भई छोटू को लेने घरवरा मोड़ पर गया था। काफी देर इंतजार करने के बाद भी उसका भाई नहीं आया तो वह बाइक लेकर घर आने लगा। तभी पड़ोसी गांव आदमपुर का रहने वाला रामू पुत्र तेजपाल (18) पलवल से शिवकुमार के पास आया और गांव तक बैठाने को कहा जिस पर दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। तभी सामने से तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। इस दौरान थाना पुलिस भी मौके पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी। इसी पर ग्रामीण भड़क गए और शवों को नहीं उठाने दिया। करीब चार घंटे तक ग्रामीण पुलिस का विरोध करते रहे। इस दौरान ग्रामीणों की कई बार पुलिस से नोकझोंक भी हुई। करीब चार घटों की मशक्कत के बाद पुलिस शवों को थाने ले आई। कुछ ही देर बाद शिव कुमार के परिजन शवों को कानूनी कार्रवाई न करने की बात कह कर शवों को अपने साथ घर ले गए। मंगलवार की सुबह परिजन सैकड़ों लोगों के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने आ गए। जिस पर पुलिस ने रात की बातों का हवाला देते हुए रिपोर्ट लिखने से इंकार कर दिया, लेकिन ग्रामीण तीन घंटे तक थाने में ही जमे रहे। जिसे देख पुलिस ने ट्रैक्टर स्वामी राजवीर पुत्र मुठ्ठा निवासी पीपली थाना टप्पल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर ली और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें