अलीगढ़ (ब्यूरो)। जिले में मौसम साफ रहा। एक तरफ न्यूनतम तापमान में कमी आई तो अधिकतम तापमान गिर गया। धूप निकलने पर लोगों ने राहत महसूस की लेकिन साथ में ठंडी हवाएं चलीं, जिसके कारण सर्दी, जुकाम से लोग प्रभावित हुए। पिछले सप्ताह से न्यूनतम तापमान में कभी थोड़ी गिरावट और बढ़ोतरी हो रही है। जबकि अधिकतम तापमान पिछले सप्ताह कम हो गया था लेकिन एक जनवरी से अधिक तापमान में बढ़ोतरी हुई। ऐसे में चिकित्सकों का कहना है कि बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह मौसम संभलकर रहने का है। थोड़ी सी लापरवाही के कारण बीमार हो सकते हैं। दूसरी ओर कृषि वैज्ञानिकों ने पाला पड़ने की आशंका है, जिसके कारण आलू, सरसों तथा सब्जियों की फसल पर विपरीत प्रभाव पड़ने की संभावना व्यक्त की है। विशेषज्ञों ने हल्की सिंचाई करने की सलाह दी है।