फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबरथ में छात्रा से छेड़खानी

Fri, 27 Dec 2013 05:42 AM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। दिल्ली से भागलपुर जा रही गरीबरथ एक्सप्रेस में छात्रा से छेड़छाड़ पर हंगामा हो गया। यात्रियों नें दोनों मनचलों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित ने इस घटना के संबंध में जीआरपी को तहरीर दे दी है। भागलपुर निवासी साबिया (काल्पनिक नाम) दिल्ली के एक संस्थान में एमएससी की छात्रा है। वह बुधवार रात को गरीबरथ एक्सप्रेस के बी-3 कोच में सवार होकर अपने बहनोई के साथ दिल्ली से भागलपुर जा रही थी। गाजियाबाद से निकलते ही दो युवकों ने छात्रा से छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर युवकों ने उसके रिश्तेदार को भी धमकाया। इस पर कोच में हंगामा हो गया। यात्रियाें ने दोनों युवकों को दबोचकर टीटी रोहित को इसकी जानकारी दी। टीटी ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर दोनों आरोपियाें को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। जीआरपी उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश ने बताया कि इस संबंध में स्नेहिल निवासी दुर्गापुर हाउस भागलपुर और उसके रिश्तेदार यशस्वी निवासी लोहिया नगर बहादुरपुर राजेंद्र नगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें