फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू नेता के नाती की कुंडी में डूबकर मौत

Wed, 20 Nov 2013 05:40 AM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। भारतीय किसान यूनियन के एक नेता हुकुमचंद शर्मा की नाती का नलकूप की कुंडी में डूबकर मौत हो गई है। ग्राम नेहरा निवासी भारतीय किसान यूनियन के नेता हुकुमचंद शर्मा का नाती डेढ़ वर्षीय दीपक शाम करीब शाम चार बजे उनके साथ पास खेल रहा था। इसी दौरान वह घर में अंदर चला गया। इसी दौरान दीपक खेतों की तरफ के दरवाजे से बाहर निकल गया। जहां पर नलकूप की कुंडी पानी से भरी थी। दीपक किसी तरह कुंडी पर चढ़ गया तथा पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। जब परिजनों को वह कहीं पर दिखाई नहीं दिया तो उसकी तलाश की गई। तलाश करते हुए उसको परिजनों ने कुंडी में पाया। उसे तुरंत कुंडी से निकाला और परिजन उसे उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें