फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला से सम्मान बड़ी उपलब्धि

Thu, 31 Oct 2013 05:39 AM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। अमर उजाला रूपायन अचीवर्स अवार्ड-2013 में कला के क्षेत्र में विशिष्ठ पुरस्कार प्राप्त करने वालीं अलीगढ़ की चित्रलेखा सिंह का बुधवार को ‘अमर उजाला’ की ताला नगरी यूनिट पर अभिनंदन किया गया। महापौर शकुंतला भारती ने उन्हें बुके और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। लखनऊ में हुए अमर उजाला के अचीवर्स अवार्ड कार्यक्रम में सम्मानित होने के बाद स्थानीय स्तर पर अभिनंदन करने के लिए चित्रलेखा सिंह ने आभार व्यक्त किया। महापौर शकुंतला भारती ने कहा कि कला समाज की अभिव्यक्ति होती है। जिसके माध्यम से सामाजिक संवेदनशीलता जिंदा रहती है। इस अवसर पर चित्रलेखा सिंह ने अपनी सृजन यात्रा की यादें साझा कीं और भविष्य की योजनाओं को भी सामने रखा। उन्होंने भविष्य में अमर उजाला से जुड़कर कला के विभिन्न आयामों पर काम करने की ख्वाहिश भी जाहिर की। उन्होंने अमर उजाला के प्रति अपनी भावनाएं इन पंक्तियों के माध्यम से व्यक्त की। ‘हम तो जर्रा थे आफताब बना दिया, तूने हमें धरा से आकाश बना दिया’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें