फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर शूटिंग रैंज का तोहफा

Thu, 15 Aug 2013 05:34 AM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़। महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में बुधवार को 10 मीटर रायफल और पिस्टल शूटिंग रैंज का शुभारंभ डीएम ने किया। उन्होंने कहा कि शूटिंग रैंज भवन का निर्मांण 20 लाख की लागत से हुआ है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन कर रहीं ओलंपिक खिलाड़ी अन्नूराज सिंह का नाम लेकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। सपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह ने कहा कि इससे युवाओं को एक बेहतर मौका मिलेगा। सीडीओ शमीम अहमद खां ने कहा कि 100 मीटर शूटिंग पिस्टल रायफ ल अभ्यास के लिए खिलाडियों को अपनी रायफ ल और पिस्टल लानी होगी। एडीएम सिटी डीएस सचान ने कहा कि भवन में 10 शूटिंग टारगेट स्थापित होने का स्थान है, जिसमें 8 मैनुअल टारगेट स्थापित कर दिए गए है। जल्द ही 2 कंप्यूटराइज्ड टारगेट स्थापित होंगे। यहां पर विधायक विवेक बंसल, जिला क्रीड़ा अधिकारी आल ए हैदर, मजहरउलकमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें