फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्हे मुन्नों ने की बुजुर्गों की मदद

Tue, 14 May 2013 05:30 AM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ (ब्यूरो)। डीपीएस सिविल लाइंस के बच्चों ने हैल्पेज इंडिया की मदद से वृद्धों के कल्याण के लिए एक अभियान चलाकर एक लाख सैंतालीस हजार दो सौ अड़तालीस रुपये की धनराशि एकत्र कर बुजुर्गों की सहायता के लिए प्रदान की। इसके लिए हैल्पेज इंडिया को सर्वाधिक धनराशि जमा करने वाली कक्षा ‘6’ और सर्वाधिक धनराशि एकत्र करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया। कक्षा छह के मधुर सिंह, कक्षा एक के वर्धमान जैन और कक्षा पांच के सस्मित शर्मा को प्रमाणपत्र, पुरस्कार और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी विभिन्न पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्रधानाचार्या पल्लवी उपाध्याय ने भी छात्रों द्वारा किए गए इस अच्छे कार्य की सराहना करते हुए कहा कि बुजुर्गों को हम सब लोगों से बहुत आशाएं होती हैं, अत: हम सभी को बुजुर्गों की भावनाओं की कद्र करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें