अलीगढ़ (ब्यूरो)। गभाना ओवर ब्रिज के पास बदमाशों ने चालक से गन प्वाइंट पर इंडिका कार लूट लिया। बदमाशाें ने ड्राइवर को बंधक बनाते हुए उसे अर्निंया में छोड़ गए। मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने बदमाशाें की तलाश शुरू कर दी। गांधीपार्क बस स्टैंड पर पास प्रमोद कुमार की दुकान है। उनकी इंडिका कार किराए पर चलती है, सोमवार को चालक हरिद्वार कुछ यात्रियाें को छोड़कर आ लौट रहा था। बताया गया है कि कार गभाना ओवर ब्रिज पर पहुंची तभी बदमाशाें ने कार रुकवाने के लिए उसके ऊपर कुछ पत्थर फेंक दिया। चालक ने समझा कि कार का कोर्ट पार्ट्स टूट कर गिर गया है। जैसे ही कार रुकी तभी बदमाशाें ने चालक को दबोच लिया और उसके साथ हाथपाई करते हुए कार में डाल लिया। बदमाशाें ने चालक पर तमंचा ताना और कार को बुलंदशहर की ओर ले गए। बदमाशाें ने चालक को अरनियां क्षेत्र में फेंका और कार और ड्राइवर से पैसा लूट ले गए। जानकारी मिलते ही अरनियां और गभाना पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। एसओ गभाना ने घटना स्थल अर्नियां बुलंदशहर बताते हुए कहा कि बदमाश गभाना की ओर भागे हैं।