अलीगढ़। रॉयल चमक-दमक का अहसास कराता स्नूकर और बिलियर्ड्स के खेल में शहर से होनहार खिलाड़ी निकल रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके खिलाड़ी इन्हें खास तौर से प्रशिक्षण दे रहे हैं। स्टेट लेवल पर खेल कर प्लेस हासिल करने वाले इन खिलाड़ियों से भविष्य में बहुत उम्मीद हैं।