फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ-पांव मार रही पुलिस

Mon, 03 Dec 2012 05:30 AM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ (ब्यूरो)। बेसिक शिक्षा विभाग में कुछ वर्ष पूर्व हुए भारी संख्या में फर्जी शिक्षकों की नियुक्ति के मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस हाथ-पाव मार रही है। जांच में लगे विशेष जांच प्रकोष्ठ के अधिकारियों को इसमें किसी रैकेट के होने का संदेह है। इस मामले में एक महिला से पूछताछ हुई है। इसके साथ ही बीएसए दफ्तर से अभिलेख, नियुक्ति पत्रावली और ट्रांसफर आदेश आदि प्राप्त कर गहनता से जांच की जा रही है। कुछ वर्ष पूर्व बेसिक शिक्षा विभाग में करीब 27 फर्जी शिक्षकों का मामला प्रकाश में आया था। दूसरे जिले से स्थानांतरण प्रमाण पत्र दिखाकर करीब 27 लोगों ने जिले के विभिन्न स्कूलों में नियुक्ति हासिल कर ली थी। जल्द ही इसका भंडाफोर हो गया। उसके बाद रातो-रात फर्जीवाड़ा करने वाले लोग फरार हो गए। उनमें से आज तक किसी का पता नहीं चला। जानकारों की माने तो भंडाफोड़ के पूर्व 27 में से एक कथित शिक्षक की दुर्घटना में मौत हो गई थी और अनुकंपा के आधार पर उसकी पत्नी को नौकरी मिल गई थी। खुलासे के बाद महिला का वेतन-पेंशन बंद हो गया और वह हाई कोेर्ट में चली गई। हाईकोर्ट ने इस मामले के निस्तारण का आदेश दिया है। बीएसए दफ्तर में चर्चा है कि इस महिला के माध्यम से फर्जीवाड़े के प्रकरण के तह तक जाने का प्रयास चल रहा है। पुलिस को आशंका है कि व्यापक स्तर पर हुए फर्जीवाड़े में किसी बड़े रैकेट का हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें