फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमेश विहार फायरिंग प्रकरण में तमंचा बरामद

Sat, 01 Dec 2012 12:00 PM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। गत दिनों क्वार्सी की रमेश विहार कालोनी में दो गुटाें में हुई फायरिंग के मामले में आरोपी की निशानदेही से पुलिस ने हमले में प्रयुक्त तमंचा क्वार्सी बंबा बाईपास से बरामद कर लिया है। एसओ क्वार्सी डा. विनोद पायल ने बताया कि उदयवीर उर्फ बंटी निवासी रमेश विहार शुक्रवार को जिला कारागार से पुलिस रिमांड पर लिया गया। बंटी से हुई पूछताछ के दौरान उसने बताया कि इस हमले में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा क्वार्सी बंबा बाईपास पर छिपाकर रख दिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही से तमंचा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी बंटी के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया है। बता दें कि पिछले दिनाें रमेश विहार कालोनी पर दो गुट समझौता के लिए आए थे लेकिन किसी बात को लेकर दोनों में विवाद के बाद फायरिंग हो गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें