फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीले बथुए से दो मोर,18 कबूतर मरे

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। फसलों में अत्यधिक कीटनाशक का प्रयोग कितना घातक हो सकता है इसका अंदाजा इस घटना से लगाना संभव है। गांव भोरे में कीटनाशक लगी बथुआ की फसल खाने से दो मोर और डेढ़ दर्जन कबूतर मर गए। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दिए बगैर ही पक्षियों को मिट्टी में दबा दिया। गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसने अपने खेत में आलू की फसल की थी। फसल में बथुआ नामक खरपतवार अधिक मात्रा में हो जाने के कारण उसमें कीटनाशक का स्प्रे कर दिया। राष्ट्रीय पक्षी मोर तथा कबूतरों ने यह बथुआ खा लिया गया। इससे दो मोर और 18 कबूतर मर गए। इसकी जानकारी गांव वालों को हुई तो मौके पर पहुुंच गए। ग्रामीणों ने मृत पड़े सभी पक्षियों को उठाया और गड्ढा खोदकर उन्हें दबा कर दिया। पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों ने इस मामले से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें