फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडौस में बदमाशों ने युवक से नकदी लूटी

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडौस। जरारा-नगला जाट के बीच गुरुवार देर शाम एक युवक से बदमाशों ने नगदी लूट ली। वारदात उस समय हुई जब वह अपने गांव सुदेशपुर से चंडौस जा रहा था। फायरिंग और लूटपाट की सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी। पुलिस ने फायरिंग की घटना से इंकार किया है। थाना प्रभारी चंडौस ने बताया कि मूलरूप से सुदेशपुर निवासी सुजात अली उर्फ पिंटू कस्बे में जूता चप्पल की दुकान करता है। परिवार में शादी होने है इसको लेकर वह गोद का सामान लेकर गांव गया था। शाम को वह गांव से चंडौस लौट रहा था। जरारा और नगला जाट के बीच एक व्यक्ति ने हाथ देकर उसकी बाइक रुकवाई। तभी आधा दर्जन बदमाशों ने उसपर धावा बोल दिया। बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और उससे 32 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने पुलिस को फायरिंग और लूटपाट की सूचना दी तो सीओ खैर एसएस राठी, एसओ चंडौस और पिसावा और उसके बाद एसपीआरए मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें