अलीगढ़। एएमयू में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग के लिए बुधवार को दिए गए ज्ञापन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन में भी हलचल शुरू हो गई है। कैंपस में चुनाव के लिए माहौल की नब्ज टटोलने को विश्वविद्यालय के एक आला अधिकारी बुधवार की रात मौलाना आजाद लाइब्रेरी पहुंच गए। उन्होंने वहां पर छात्रों से पूछा वह कौन-कौन लोग हैं जो छात्र संघ चुुनाव चाहते हैं, हाथ उठाएं। इस पर किसी भी छात्र ने हाथ नहीं उठाया। इसके बाद आला अधिकारी शोध छात्रों के सेक्शन में पहुंचे और वही सवाल दुहराया तो दो छात्रों ने हाथ उठाया। छात्रों से औपचारिक बातचीत के बाद जब आला अधिकारी लाइब्रेरी से बाहर निकले तो उसी समय छात्रों ने आवाज लगा दी..वी वांट यूनियन। गौरतलब है कि छात्र नेता शहजाद आलम ने बुधवार को अपने समर्थकों के साथ एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लाक पहुंच कर छात्र संघ चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी और तारीख की घोषणा करने की मांग की थी। साथ ही एक ज्ञापन भी डिप्टी प्रॉक्टर को सौंपा था।