फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ पर क्राइम ब्रांच की नजर!

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। यूपी के लिकर किंग के रूप में पहचान बना चुके पोंटी चड्ढा और उनके भाई की हत्या की जांच में जुटी दिल्ली की क्राइम ब्रांच की जांच उन शहरों पर भी है, जहां-जहां पोंटी के बड़े कारोबार चल रहे हैं। इनमें अलीगढ़ का नाम भी शामिल है। इसे लेकर साफ है कि यहां से जुड़े लोग भी पुलिस जांच के दायरे में आ सकते हैं। इसे लेकर लोगों के चेहरों पर चिंता की लकीरें अभी से झलक रही हैं। बता दें कि पोंटी चड्ढा की रामघाट रोड पर शराब फैक्ट्री तो है ही, साथ में कुछ रिश्तेदारियां और अन्य कारोबार भी संचालित हैं। सूत्र व जानकार लोग बताते हैं कि क्राइम ब्रांच की नजर ऐसे सभी शहरों पर है। अलीगढ़ के कारोबार की क्या स्थिति है, इसमें सीधा दखल किसका था। इस तरह के पहलुओं पर भी क्राइम ब्रांच की टीम जांच करने के मूड में है। साथ में उनसे जुड़े लोगों से भी जानकारियां जुटाए जाने की खबर मिल रही है। इसे लेकर उनसे जुड़े लोग परेशान नजर आ रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली के पुलिस कमिश्नर स्तर से जिला प्रशासन को पत्र भेजकर यह भी जानकारी मांगी गई है कि पोंटी से जुड़े कितने लोगों के पास शस्त्र लाइसेंस हैं और वे कब-कब किस-किस नाम से जारी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें