फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति कुंज गुड़गांव जीता

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ (ब्यूरो)। डीपीएस अलीगढ़ सीनियर विंग में नेशनल फाइनल्स ऑफ द इंटर डीपीएस बास्केटबॉल टूर्नामेंट -2012 का उद्घाटन व ध्वजारोहण तीर्थधाम मंगलायतन के निदेशक अशोक लुहाड़िया ने किया। समारोह में अपने-अपने जोन में विजेता डीपीएस मथुरा रोड, डीपीएस मेगा सिटी, कोलकाता, डीपीएस जालंधर; डीपीएस गुड़गांव, डीपीएस अहमदाबाद व डीपीएस अलीगढ़ की टीमों ने भाग लिया। टीमों के कोच, मैनेजर, ऑफिसर, खिलाड़ियों सहित डीपीएस के छात्रों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। प्रधानाचार्या डॉ. शुभा नारायण ने सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि खेल को खेल की सच्ची भावना से खेेलें। मुख्य अतिथि अशोक लुहाड़िया ने टूर्नामेंट के शुभारंभ की घोषणा करते हुए कहा कि बास्केटबॉल खेल समाज व देश में बहुत प्रगति कर रहा है। मो. हसन व अंजलि ने कार्यक्त्रस्म का संचालन किया। इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य चंद्रशेखर, ऑफिसर माइकल जोसेफ, स्वतेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, नरेश व ललित कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें