फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोंटी चड्ढा के अलीगढ़ से भी थे संबंध

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। शराब किंग के नाम से वेस्टर्न यूपी में मशहूर हुए पोंटी चड्ढा के अलीगढ़ से भी नजदीकी संबंध थे। रविवार को नई दिल्ली में हुए पोंटी के अंतिम संस्कार में अलीगढ़ के दर्जनों व्यापारी शामिल हुए। अंतिम संस्कार में शामिल हुए सरदार हरभजन सिंह सचदेवा ने बताया कि उनकी भतीजी मयूरी सचदेवा का विवाह पोंटी के समधी के बेटे गोविंद गंधारी से हुआ है, जिसकी सगाई 19 नवंबर 2011 को उसी फार्म हाउस में हुई थी, जिसमें यह गोलीकांड हुआ है। यह महज एक इत्तिफाक है किसी ने सोचा भी ना था कि ऐसा होगा। पोंटी के समधी गंधारी परिवार के लोग कोकाकोला फैक्ट्री के संचालक हैं। पोंटी के सगे समधी होने के नाते ही वह सचदेवा परिवार के समधी बने। अलीगढ़ में पोंटी चड्ढा की एक बियर की फैक्ट्री भी रामघाट रोड पर संचालित है। इसके अलावा अलीगढ़ में इनका कोई कारोबार नहीं है। हां, अलीगढ़ के व्यापारियों के साथ उनके दोस्ताना संबंध जरूर हैं। अंतिम संस्कार में पाेंटी के दोस्तों के साथ उनके रिश्तेदार भी सैकड़ों की तादाद में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें