अलीगढ़ (ब्यूरो)। बच्चों के साथ कुकर्म करने के आरोप में जेल की सजा काटकर आए युवक ने मंगलवार रात एक बार फिर वारदात को अंजाम दिया। मोहल्ले में खेल रहे आठ साल के मासूम को उसने हवस का शिकार बना लिया। जानकारी पर परिजन बच्चे को थाने ले गए और जिला अस्पताल में भरती कराया। इस घटना की से लोगों में दहशत फैल गई है। कोतवाली के सराय काबा इलाके के मजदूर परिवार से ताल्लुक रखने वाला आठ साल का बच्चा मोहल्ले में खेल रहा था। तभी रात करीब आठ बजे उसे आरोपी युवक बातों में उलझाकर ले गया और कुकर्म किया। बच्चे की हालत देख परिजन पहले उसे थाने ले गए। जहां से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। इलाका पुलिस व इलाके के लोगों की मानें तो इस घटना का आरोप मोहल्ले के बबुआ नामक युवक पर है। इससे पहले भी वह तीन बच्चों के साथ ऐसी ही हरकत कर चुका है। इसी आरोप में वह हाल ही में 4 माह जेल रहकर आया है। पुलिस के अनुसार आरोपी रात से ही फरार है, उसकी तलाश की जा रही है, जबकि डाक्टरी के आधार पर बच्चे की ओर से मुकदमा आदि की कार्रवाई की जा रही है।