फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब तक है जान ने अटकाई ‘जान’

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। मशहूर निर्माता निर्देशक यश चोपड़ा की आखिरी फिल्म जब तक है जान के रिलीज होने पर मंगलवार को पुलिस की जान अटकी-अटकी नजर आई। जीटी रोड के सिनेमाघर पर नाइट शो में दर्शकों का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ गई। इस दौरान ईंट-पत्थर तक फेंके गए। ऐसे में मजबूरन पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को शांत करना पड़ा। हुआ यूं कि मंगलवार को फिल्म रिलीज हुई और पहले से बुकिंग, त्योहार की छुट्टी आदि कारणों से सिनेमाघर पर भीड़ अधिक थी। नाइट शो का आलम यह था कि बुकिंग काउंटर से मजबूरन टिकट वितरण बंद करना पड़ गया। इसे लेकर दर्शक शोर मचाने लगे। खबर पर खुद एसएसआई बन्नादेवी फोर्स के साथ सिनेमाघर पहुंच गए। पहले तो दर्शकों को समझाबुझाकर शांत किया। इसके बाद दर्शक सिनेमाघर में एंट्री को लेकर भिड़ने लगे। लंबी कतार लगी होने के कारण कभी पीछे से धक्का दिया जाता तो कभी ईंट-पत्थर फेंके जाते। इसे लेकर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हुआ। मजबूरन पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। तब जाकर माहौल शांत हुआ और जिन्हें टिकट नहीं मिली, वे बैरंग लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें