फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर बाइक न दिलाई तो बेटे ने दी जान

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौली। धनतेरस पर बाइक की डिमांड पूरी न होने पर एक युवक ने आत्म हत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे के भोला नगर निवासी एक युवक बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। चर्चा है कि वह पिछले कई दिनों से पापा से बाइक दिलाने की जिद कर रहा था। पापा ने उससे धनतेरस पर बाइक दिलाने का वादा किया। रविवार की सुबह उसने पापा से बाइक दिलाने की बात कही पर उन्होंने रुपये न होने की बात कहते हुए कुछ दिन बाद बाइक दिलाने को कह दिया। इससे क्षुब्ध होकर युवक कमरे में चला गया और बिजली के तार से फंदा बनाकर गार्डर से फांसी लगा ली। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने आनन-फानन पुलिस को सूचना दिए बगैर ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उधर कोतवाली क्षेत्र के गांव जामुना का एक युवक जुआ और शराब पीने का आदी था। उसने धनतेरस में जुआ खेलने के लिए घरवालों से रुपये मांगे तो उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर युवक ने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें