फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल ने सात विकेट से मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

मोहम्मद शाहिद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट (अंडर-19) में अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल ने अब्दुल जब्बार क्रिकेट एकेडमी को सात विकेट से शिकस्त दी।
निर्धारित 35 ओवर के मैच में अब्दुल जब्बार एकेडमी की टीम 34.2 ओवर में 182 रन पर सिमट गई। बिलाल काजी (73) व शाहबाज ने (91) रन बनाए। गेंदबाज जाकिर खान व मसूदुज्जफर अमीनी ने 3-3 विकेट चटकाए। जवाब में उतरी अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल की टीम ने 31.4 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। अजय कुमार (62) व आईपीएल खिलाड़ी रिंकू सिंह (51) ने की शानदार पारी खेली। मैन ऑफ द मैच अजय कुमार को दिया गया। इस अवसर पर अर्जुन सिंह फकीरा, रिजवान खान, अंकुश चौधरी, मंसूर अहमद, जीशान अहमद, हेमंत शर्मा, कृष्णकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें