फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 फीसदी जीएसटी की दर से कटेंगे मूर्तियों के बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
12 फीसदी जीएसटी की दर से कटेंगे मूर्तियों के बिल
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अलीगढ़ ब्रास स्टैचू एंड हार्डवेयर एसोसिएशन की रविवार को रूबी होटल जीटी रोड पर हुई बैठक में तय हुआ कि दूसरे शहरों की तर्ज पर अलीगढ़ के मूर्ति कारोबारी भी बिल 12 फीसदी जीएसटी की दर के साथ काटेंगे। एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य अशोक यादव और अध्यक्ष विपिन बिहारी गुप्ता ने बताया कि देश के अलग-अलग शहरों में स्थापित सरकारी इम्पोरियम में 12 फीसदी की दर से बिल काटे जा रहे हैं। इसलिए अलीगढ़ में भी इसी दर पर बिल काटे जाएंगे। बैठक में कृष्ण कुमार, दिनेश यादव, विष्णु अग्रवाल, हनुमंत गांधी, संजीव गुप्ता, अशोक कुमार, मोहित, धर्मेंद्र, संदीप, मनोज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें