पीड़ित पर एक मोबाइल नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने कहा कि आपके पास एक, दो, पांच, दस के जितने भी पुराने सिक्के हैं वह हमें दें बदले में आपको दो करोड़ रुपये दिए जाएंगे। युवक लालच में आ गया। आरोपी ने रजिस्ट्रेशन के नाम पर अपने खाते में पांच बार में 91269 रुपये डलवा लिए।
गांव कसेर के मजरा नगला मौहकम निवासी विजय कुमार पुत्र मनोज कुमार से ठगों ने पुराने सिक्कों के बदले दो करोड़ रुपये देने के लालच देकर 91 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विजय ने बताया कि 13 नवंबर को शाम छह बजे एक मोबाइल नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने कहा कि आपके पास एक, दो, पांच, दस के जितने भी पुराने सिक्के हैं वह हमें दें बदले में आपको दो करोड़ रुपये दिए जाएंगे। युवक लालच में आ गया। आरोपी ने रजिस्ट्रेशन के नाम पर अपने खाते में पांच बार में 91269 रुपये डलवा लिए। अब वह फोन नहीं उठा रहा।