फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एयरपोर्ट के लिए 875 करोड़, साथा चीनी मिल को दिए 60 करोड़, 30 करोड़ से बनेगा निजी औद्योगिक पार्क

Sat, 25 Mar 2023 05:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए 875.67 करोड़ स्वीकृत कर दिए गए हैं। 60 करोड़ से साथा चीनी मिल का विस्तारीकरण होगा और एथनॉल प्लांट का भी जल्द निर्माण होगा। 30 करोड़ से प्रदेश के पहले निजी औद्योगिक पार्क का निर्माण होगा।
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते यूपी गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें एवं जनपद प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी अलीगढ़ पहुंचे। गन्ना विकास एवं चीनी मिलें एवं जनपद प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पुलिस  एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कलैक्ट्रेट सभागार में 6 वर्ष- सुशासन विकास रोजगार-डबल इंजन सरकार नामक विकास पुस्तिका का विमोचन किया। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरे होने पर जनपदवासियों के लिए तीन बड़ी सौगातें दी हैं। अलीगढ़ एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए 875.67 करोड़ स्वीकृत कर दिए गए हैं। 60 करोड़ से साथा चीनी मिल का विस्तारीकरण होगा और एथनॉल प्लांट का भी जल्द निर्माण होगा। 30 करोड़ से प्रदेश के पहले निजी औद्योगिक पार्क का निर्माण होगा।

मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने जनपदवासियों के लिए खुशियों का पिटारा खोलते हुए बताया कि धनीपुर स्थित अलीगढ़ एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 875.67 करोड़ रूपये स्वीकृत कर दिये गये हैं, जल्द ही एयरपोर्ट विस्तारीकरण का कार्य पूर्ण होने के पश्चात जनपदवासियों को हवाई यात्रा की सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन


साथा चीनी मिल के विस्तारीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए 60 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गये हैं, जिससे मौजूदा क्षमता 12500 कुन्तल प्रतिदिन से बढ़कर 17500 कुन्तल प्रतिदिन हो जाएगा। जल्द ही साथ साथ चीनी मिल में एथनॉल उत्पादन भी शुरू किया जाएगा। प्लेज योजनानतर्गत प्रदेश के पहले निजी औद्योगिक पार्क की स्थापना 30 करोड़ की धनराशि से अलीगढ़ में होने जा रही है, जिसे विकसित करने में 7.36 करोड़ रूपये उत्तर प्रदेश की सरकार सहायता राशि के रूप में प्रदान करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें