फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं बाबा की पांच फुट ऊंची प्रतिभा का हुआ अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अलीगढ़। श्री साईं आसरा साईं मंदिर, गौशाला, वृद्धाश्रम में सोमवार को साढ़े पांच फुट ऊंची साईं प्रतिभा का अनावरण मुख्य अतिथि बंगालीमल वार्ष्णेय ने किया। इससे पहले सुबह आठ बजे साईं भक्तों ने बाबा का पंचामृत से दुग्धाभिषेक किया। सुबह 10 से 101 दीपकों से बाबा की आरती उतारी गई। इसके बाद भजन गायक सुरेंद्र सक्सेना और अमित आनंद सक्सेना ने साईं भजन सुनाएं। साईं भजन का शुभारंभ कोल विधायक अनिल पाराशर और शहर विधायक संजीव राजा ने दीप जलाकर किया। इसके बाद भंडारा हुआ। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष अशोक सक्सेना, पवन वार्ष्णेय, ब्लाक प्रमुख लोधा गिरीश यादव, राधेलाल शर्मा, राकेश गुप्ता, कालीचरण वार्ष्णेय, सतेंद्र सिंह, मनोज यादव, पिंटू सक्सेना, अनिल, सतीश शर्मा, ललित दीवान, डॉ. शैलेंद्र वार्ष्णे, अभिलाष सौरखिया, सीमा गुप्ता, पिंटू, दीपू, दीनदयाल राजपूत, कैलाश, संजय गौड़, प्रमोद आदि मौजूद थे। दूसरी ओर आईटीआई रोड स्थित साईं मंदिर में खाटू श्याम जी की भजन संध्या हुई। भजन संध्या के बाद भंडारा हुआ। भजन संध्या में इसमें कलाकारों के भजनों पर भक्त जमकर झूमे। इस दौरान श्वेता, सुनील गर्ग, विष्णु आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें