फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में 8 नए कोरोना पॉजिटिव केस आए, कासगंज के तीन और नोएडा के चार केस बढ़े

विज्ञापन
प्रोफेसर शाफे किदवई, एमआईसी जनसंपर्क विभाग एएमयू - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अलीगढ़। एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में आठ नए कोरोना वायरस पॉजिटिव मामले आए हैं। चार मामले नोएडा के हैं। तीन कासगंज के हैं और एक मामला मथुरा का है । इस तरह पिछले 24 घंटों में 124 मामले कोरोना संदिग्ध संक्रमण की जांच के लिए आए थे, जिसमें 8 पॉजिटिव मिले। कासगंज में पॉजिटिव केस मिलने का यह पहला मामला है। इस तरह अब तक कुल 1912 सैंपल जांच के लिए आ चुके हैं जिसमें 80 पॉजिटिव पाए गए है। एएमयू जनसंपर्क विभाग के एमआईसी प्रोफेसर शाफे किदवई कहते हैं अब तक जो भी केस पॉजिटिव मिले उनमें सबसे अधिक नोएडा के 57 रामपुर के सात, हाथरस के चार, मथुरा के चार, कासगंज के तीन, बुलंदशहर के दो, आगरा का एक, बदायूं का एक, मुरादाबाद का एक और एक पॉजिटिव केस अलीगढ़ का है। एक केस अलीगढ़ में पॉजिटिव मिलने के बाद कोई नया मामला पॉजिटिव नहीं पाया गया है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से कोरोना वायरस संक्रमण संदिग्ध केस जांच के लिए आते हैं । मेडिकल कॉलेज में इस समय सामान्य ओपीडी बंद है। नए मरीजों को भर्ती किए जाने का काम भी बंद है। केवल गंभीर रूप से बीमार और इमरजेंसी मरीजों की चिकित्सा की जा रही है।जिन ऑपरेशन को टाला जा सकता है उनको भी अगली तिथि तक स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें