डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
सांसद प्रवक्ता संदीप चाणक्य ने एएमयू में आयोजित ऑल इंडिया यूथ लीडर्स मीट में शामिल नेताओं के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उनका कहना है कि एएमयू के छात्र नेता माहौल को दूषित बनाने का कार्य कर रहे हैं। देशभक्त संगठन आरएसएस पर सांप्रदायिकता का आरोप लगा रहे हैं। उलेमा काउंसिल, सपा एवं बसपा के नेता जहर उगल रहे हैं। अलगाववादियों को समर्थकों को मंच पर बुलाया जा रहा है।