डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
चाइनीज उत्पाद बहिष्कार अभियान के तहत शुक्रवार को रतनप्रेम डीएवी कन्या इंटर कॉलेज में एक सभा आयोजित हुई। यहां डॉ. अनिल वार्ष्णेय ने कहा कि दीपावली एवं सभी अन्य त्योहारों पर चीनी वस्तुओं का हमें बहिष्कार करना चाहिए। अपने परिचितों को भी जागरूक करना चाहिए। रजनीश राघव ने कहा कि आज स्वदेशी का सबसे बढ़ा आंदोलन अमेरिका में चल रहा है। आज की परिस्थितियों में भारत सरकार व नागरिकों को विचार करना होगा कि हम चाइनीज उत्पादों का बहिष्कार कर दें। इस मौके पर कृष्ण मुरारी जौहरी, प्रधानाचार्या प्रियंका चौरसिया, रेखा रानी, मीना सागर, चंचल, सविता रानी, गीता शर्मा, ममता, क्षमा आदि मौजूद रहीं।