कॉलोनी में टहल रही महिला से पर्स लूटा
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के बन्नादेवी इलाके की आवास विकास कॉलोनी में रविवार देर शाम खाना खाकर कॉलोनी में टहल रही महिला से बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल झपट ले गए।
वह तो महिला द्वारा शोर मचाए जाने पर हरकत में आए लोगों ने दौड़कर बाइक सवार दोनों युवकों को दबोच लिया। जिन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया।
वाकये के अनुसार नूतन पत्नी इंद्रपाल सिंह देर शाम खाना खाकर कॉलोनी में टहल रही थीं। तभी अपाचे बाइक सवार दो युवक आए और उनके बगल में आकर उनके हाथ से मोबाइल झपटकर कालोनी के बाहर भागने लगे।
वह तो महिला के शोर मचाने पर आसपास लोग हरकत में आ गए और दोनों को दबोच लिया गया। खबर पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई।
इधर, शनिवार देर रात दुबे पड़ाव पर भी एक युवक अंकुर वार्ष्णेय निवासी मानिक चौक से मोबाइल लूट लिया गया। अंकुर सीएमओ ऑफिस में क्लर्क है।