जीटी रोड पर बुधवार की रात एटा से अलीगढ़ आ रहे एक ट्रक से गेंहू के 70 बोरे चोरी हो गए। ट्रक मालिक की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अलीगढ़ शहर के सूत मिल निवासी ट्रक मालिक योगेश कुमार कन्हैया लाल ने पुलिस को बताया है कि बुधवार की रात नौ बजे ट्रक चालक दिनेश कुमार एटा ट्रांसपोर्ट से गेंहू के 510 बोरे लेकर अलीगढ़ आ रहा था। रात एक बजे ट्रक चालक ने उन्हें फोन पर बताया कि अकराबाद के पास ट्रक खराब हो गया है। उसके बाद सुबह छह बजे फोन पर बताया कि ट्रक से गेहूं के 70 बोरे चोरी हो गए हैं। बृहस्पतिवार को ट्रक मालिक मौके पर पहुंचे। पूछताछ में चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। ट्रक मालिक ने चालक पर बोरे गायब कराने का शक जाहिर करते हुए पुलिस से कार्यवाही करने की मांग की। घटना के संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि शक के आधार पर चालक को हिरासत में लिया गया है, जांच पड़ताल हो रही है।