फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 लाख का परचून से लदा ट्रक लूटा

Sun, 15 May 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शनों को लेकर हुए विवाद के बाद श्रद्धालु और सुरक्षा कर्मी भिड़ गए।
विज्ञापन
दिल्ली मथुरा हाइवे पर कार सवार बदमाश चालक क्लीनर को बंधक बनाकर 70 लाख रुपये से परचूनी से लदा ट्रक लूट ले गए।
विज्ञापन

बता दें कि गाजियाबाद की गोयल रोड लायंस कंपनी में रघुनाथ पुत्र जोहन सिंह निवासी थाना महाराजपुर, जिला ललितपुर बतौर ट्रक चलाता है। वह सात नौ मई को रात्रि साढ़े ग्यारह बजे के लगभग ट्रक में लगभग 70 लाख रुपये का माल लेकर नागपुर के लिए चला था। उसके गांव का ही राजकुमार बतौर ट्रक क्लीनर उसके साथ था। रघुनाथ के अनुसार 10 मई की सुबह तड़के जैसे ही ट्रक थाना छाता के अंतर्गत नरी सेमरी माता रोड पहुंचा, वैसे ही पीछे से आये स्कॉर्पिओ सवार आधा दर्जन बदमाशों ने ओवरटेक कर ट्रक को रुकवा लिया। दोनों कुछ समझ पाते इससे पहले ही दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी तथा हाथ-पैर बांधकर आंखों में पट्टी बांध गाड़ी में डाल लिया। कुछ देर बाद गाड़ी में ही घुमाने के बाद उन्हें अज्ञात स्थान पर एक कमरे में बंद कर दिया। वहां से दस मई की ही रात्रि में गाड़ी में डालकर खैर गोंडा मार्ग पर नहर पुल के निकट हाथ बांधकर खेत में डाल गए। किसी तरह बंधक मुक्त कर एक बाइक सवार को रोककर उसे आपबीती बताई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। जिस पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित तीन दिन तक मुकदमा दर्ज कराने  के लिए खैर और छाता पुलिस के  बीच चक्कर घिन्नी बने रहे। शनिवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली खैर में चार अज्ञात बदमाशाें के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें