नान इंटर लॉकिंग के महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए 7 और 9 अक्तूबर को नई दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर अलीगढ़ सेक्शन में मेगा ब्लाक लिया जा रहा है। जिसमें 7 अक्तूबर को सुबह 9.35 से शाम 6.35 तक अप रूट प्रभावित रहेगा। इसके बाद 9 अक्तूबर को डाउन रूट पर सुबह 8.35 बजे से शाम 4.35 बजे तक ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहेगा। उत्तर मध्य रेलवे के पीआरओ अमित मालवीय ने इस संबंध में जानकारी दी है।
7 अक्तूबर 2016 को टूंडला आगरा पलवल रूट से चलेगी
- ट्रेन नंबर 12561 अप स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (जयनगर-नई दिल्ली)
- ट्रेन नंबर 12443 अप हल्दिया आनंद विहार एक्सप्रेस (हल्दिया-आनंद विहार)
- ट्रेन नंबर 12419 अप गोमती एक्सप्रेस (लखनऊ-नई दिल्ली)
- ट्रेन नंबर 12815 अप नंदन कानन एक्सप्रेस (पुरी-नई दिल्ली)
- ट्रेन नंबर 12505 अप नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस (गुवाहाटी-आनंद विहार)
- ट्रेन नंबर 12873 अप हटिया आनंद विहार एक्सप्रेस (हटिया-आनंद विहार)
- ट्रेन नंबर 12311 अप कालका एक्सप्रेस (हावड़ा-कालका)
- ट्रेन नंबर 18101 अप मूरी एक्सप्रेस (टाटानगर- जम्मूतवी)
- ट्रेन नंबर 64165 अप टूंडला-अलीगढ़ मेमू का संचालन केवल टूंडला से सासनी तक होगा
- ट्रेन नंबर 64154 डाउन अलीगढ़ टूंडला मेमू का संचालन सासनी से टूंडला के बीच होगा
- ट्रेन नंबर 64152 डाउन दिल्ली अलीगढ़ ईएमयू का संचालन सोमना तक होगा
- ट्रेन नंबर 64151 अप अलीगढ़ दिल्ली ईएमयू सोमना से दिल्ली तक चलाई जाएगी
9 अक्तूबर को पलवल आगरा टूंडला के रास्ते चलेंगी ये ट्रेनें
- ट्रेन नंबर 12324 डाउन नई दिल्ली हावड़ा एक्सप्रेस (नई दिल्ली-हावड़ा)
- ट्रेन नंबर 12488 डाउन जोगबनी एक्सप्रेस (आनंद विहार-जोगबनी)
- ट्रेन नंबर 12556 डाउन गोरखधाम एक्सप्रेस (हिसार-गोरखपुर)
- ट्रेन नंबर 12368 डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस (आनंद विहार-भागलपुर)
- ट्रेन नंबर 12420 डाउन गोमती एक्सप्रेस (नई दिल्ली-लखनऊ)
- ट्रेन नंबर 12312 डाउन कालका एक्सप्रेस (कालका-हावड़ा)
- ट्रेन नंबर 12398 डाउन महाबोधि एक्सप्रेस (नई दिल्ली-गया)
- ट्रेन नंबर 15484 डाउन महानंदा एक्सप्रेस (नई दिल्ली-अलीपुरद्वार)