फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अटल आवासीय विद्यालय का हुआ 69 प्रतिशत काम, 9 महीने देरी पर लग चुका है 1.48 करोड़ का अर्थदंड

Fri, 16 Dec 2022 05:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के टमकौली में बन रहे अटल आवासीय विद्यालय का प्रमुख सचिव कारागार, नागरिक सुरक्षा एवं राजनीतिक पेंशन राजेश कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। अब तक 69 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। प्रमुख सचिव ने कार्यदाई संस्था को फटकार लगाई। संस्था ने 15 अप्रैल तक निर्माण कार्य पूरे करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
अटल आवासीय विद्यालय अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रमुख सचिव कारागार, नागरिक सुरक्षा एवं राजनीतिक पेंशन राजेश कुमार सिंह ने अलीगढ़ के टमकौली में बन रहे अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। अभी तक केवल 69 फीसदी ही काम हुआ है। प्रमुख सचिव ने कार्यदाई संस्था को फटकार लगाई। संस्था ने 15 अप्रैल तक निर्माण कार्य पूरे करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


 प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह ने अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। अब तक 69 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। एकेडमिक ब्लॉक में सर्वाधिक 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण हुआ है। बॉयज एवं गर्ल्स हॉस्टल का क्रमशः 64 एवं 68 प्रतिशत कार्य होना पाया गया। प्रधानाचार्य आवास में 75 प्रतिशत एवं आवासीय भवनों में 35 से 10 फीसद ही कार्य हुआ है।

 प्रमुख सचिव ने कहा कि प्रदेश के सभी मंडलों में अटल आवासीय विद्यालयों का निर्माण पूरी क्षमता के साथ कराया जा रहा है, ताकि आगामी शिक्षा सत्र में विद्यालय का संचालन सम्भव हो सके। उन्होंने कार्यदाई संस्था मनीषा प्रोजेक्ट से कहा कि मार्च माह के अंत तक भवन का निर्माण सुनिश्चित करें। इस पर मनीषा प्रोजेक्ट से इंजीनियर ने 15 अप्रैल तक निर्माण कार्य पूर्ण किये जाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को रहने खाने की सुविधा के साथ ही कक्षा 6 से 12 तक की निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अटल आवासीय विद्यालयों विद्यालय का निर्माण जनपद की तहसील गभाना के टमकौली में किया जा रहा है। श्रम सेवायोजन मंत्री मनोहर लाल कोरी, अध्यक्ष श्रम एवं सन्निर्माण बोर्ड ठा0 रघुराज सिंह, सचिव बोर्ड निशा आनंद, श्रमायुक्त शकुंतला गौतम के साथ मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी लगातार निरीक्षण करते रहे हैं।

विज्ञापन

जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि 13.58 एकड़ में स्वीकृत लागत 72.40 करोड के सापेक्ष 59.49 करोड़ से मनीषा प्रोजेक्ट द्वारा कार्य किया जा रहा है। प्रोजेक्ट में 9 माह देरी के चलते अनुबंध के आधार पर 1 करोड़ 48 लाख 73 हजार का अर्थदंड कार्यदायी संस्था पर लगाया जा चुका है। 

कैम्पस में बनेगा यह
अटल आवासीय विद्यालय में 27 कक्षा-कक्षों के साथ लाइब्रेरी, कॉन्फ्रेंस रूम, ऑडिटोरियम, प्रैक्टिकल लैबोरेट्री, खेलने के लिए फुटबॉल कोर्ट, बॉयज एवं गर्ल्स हॉस्टल एवं अतिथि गृह का निर्माण कराया जा रहा है।

अलीगढ़ मंडल में हैं 420693 पंजीकृत निर्माण श्रमिक
अटल आवासीय विद्यालय 1000 लड़के-लड़कियों के रहने खाने के साथ अध्ययन की क्षमता वाला विद्यालय है। मंडल में 420693 पंजीकृत निर्माण श्रमिक है। अलीगढ़ में 172870, एटा में 90330, हाथरस में 89580 एवं कासगंज में 67913 पंजीकृत निर्माण श्रमिक हैं। पंजीकृत श्रमिकों के 9 से 15 वर्ष आयु के 28103 बच्चे हैं, जिन्हें परीक्षा के आधार पर चिन्हांकन कर 1000 हजार बच्चों को चिन्हित कर शिक्षा प्राप्त कराई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें