फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Adalat: अलीगढ़ में 68 हजार 442 मामले हुए निस्तारित, 36.60 करोड़ वसूले गए, आठ जोड़े साथ-साथ भेजे घर

Sat, 11 Feb 2023 08:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ की लोक अदालत में लंबित व प्रीलिटिगेशन स्तर के 68442 वाद निस्तारित किए गए और कुल 36.60 करोड़ रुपये वसूले गए। परिवार न्यायालयों द्वारा 8 वैवाहिक वादों का निस्तारण करके 8 पति-पत्नी को एक साथ उनके घर भेजा गया।
 
विज्ञापन
जिला जज डॉ बब्बू नारंग लोक अदालत का शुभारम्भ करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जिला जज डा.बब्बू सारंग की अगुवाई में लोक अदालत का आयोजन किया। जिसमें लंबित व प्रीलिटिगेशन स्तर के 68442 वाद निस्तारित किए गए और कुल 36.60 करोड़ रुपये वसूले गए। 

विज्ञापन


दीवानी न्यायालय में लोक अदालत का शुभारंभ डा. बब्बू सारंग ने किया। इस मौके पर लंबित प्रकृति के 10160 मामलों का निस्तारण आपसी सुलह समझौता के आधार पर किया गया। न्यायालयों द्वारा अधिरोपित अर्थदंड की धनराशि 157058596.84 वसूल की गई। इस अवसर पर प्रीलिटिगेशन स्तर पर भी विभिन्न विभागों व बैंक लोन रिकवरी, वित्तीय संस्थाओं, दूरभाष, मोबाइल कम्पनी आदि के द्वारा कुल 58282 मामलों का निस्तारण आपसी सुलह समझौता के आधार पर किया गया। इसमें कुल  208969679 धनराशि वसूल की गई। 

न्यायालयों में इतने वाद हुए निस्तारित
लोक अदालत में जिला जज ने 3, पीठासीन अधिकारी वाणिज्यिक न्यायालय द्वारा 26, पीठासीन अधिकारी मोटरयान दुर्घटना प्रतिकर द्वारा 306, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वारा 161, एडीजे प्रथम द्वारा 4 वादों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा ललिता गुप्ता अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय 4 द्वारा 38, गरिमा सिंह अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय 1 द्वारा 34, अनुराधा पुण्डीर अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय 2 द्वारा 20, ज्योति सिंह अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय 3 द्वारा 28, संजीव कुमार सिंह, विशेष न्यायाधीश(एससी/एसटी एक्ट) द्वारा 6, राजेश भारद्वाज एडीजे 3 द्वारा 1, सुभाष चन्द्रा-अष्ठम एडीजे ईसी एक्ट द्वारा 623, सुरेन्द्र मोहन सहाय एडीजे विशेष पॉक्सो द्वारा 7 मामले निस्तारित किए।
विज्ञापन


महेशानन्द झा एडीजे 6 द्वारा 1, अभय प्रताप सिंह एडीजे 14 द्वारा 2, सिद्धार्थ सिंह एडीजे 12 द्वारा 1, नुपूर एडीजे पाक्सो द्वारा 3, ओमबीर एडीजे- पॉक्सो द्वारा 3, ऋषि कुमार एडीजे 5 द्वार 7, मनोज कुमार सिद्धू एडीजे 17 द्वारा 1, ज्ञानेन्द सिंह-।। , अपर जिला जज कोर्ट संख्य 7 द्वारा 2, सुनील सिंह एडीजे 9 द्वारा 2, प्रदीप कुमार राम एडीजे 10 द्वारा 6, अशोक भारतेन्दु एडीजे 8 द्वारा 3, रजनेश कुमार एडीजे-11 द्वारा 1, विकास श्रीवास्तव एडीजे-13 द्वारा 1, राजीव शुक्ला एडीजे 16 द्वारा 5, वीरेन्द्र नाथ पाण्डेय एडीजे पॉक्सो द्वारा 1, अनुपम सिंह एडीजे-15 द्वारा 1, महेन्द्र कुमार  लघुवाद न्यायाधीश द्वारा 7, ऐश्वर्य प्रताप सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा सर्वाधिक 2337, संदीप  सिविल जज द्वारा 40, नरेश कुमार दिवाकर एसीजेएम 1 द्वारा 1215, नैन्सी धुन्ना अपर सिविल जज द्वारा 7, अंजली रानी  सिविल जज द्वारा 5, वकील  सिविल जज खैर द्वारा 513 वाद निस्तारित किए।

विज्ञापन

शिवांक सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 1502, प्रिया कुमारी राय  सिविल जज कोल द्वारा 14, ज्योत्सना सिंह सिविल जज हवाली द्वारा 05, नितिन कुमार राठी सिविल जज इगलास द्वारा 437, यादवेन्द्र सिंह सिविल जज अतरौली द्वारा 263, व्योमा गौड न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 303, शुभ्रा प्रकाश न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 161, सिद्धान्त यादव अपर सिविल जज द्वारा 579, मनीषा चैधरी सिविल जज एफटीसी द्वारा 581, अरजीत सिंह सिविल जज एफटीसी द्वारा 557, रईस अहमद पीठासीन अधिकारी एनआई एक्ट द्वारा 85 चैक बाउन्स, प्रेम नारायण कुलश्रेष्ठ विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 161, रामकिशन शर्मा विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 91 वादों का निस्तारण किया गया। 



साथ घर भेजे गए जोड़े 
इस दौरान परिवार न्यायालयों द्वारा 8 वैवाहिक वादों का निस्तारण करके 8 पति-पत्नी को एक साथ परिवार न्यायालयों के पीठासीन अधिकारीगण द्वारा साथ-साथ उनके घर भेजा गया।

लोक अदालत में ये रहे मौजूद
लोक अदालत में सतेन्द्र कुमार पीठासीन अधिकारी वाणिज्यिक न्यायालय, चन्द्रभानु सिंह पीठासीन अधिकारी मोटरयान दुर्घटना प्रतिकर अधिकरण, अहमद उल्ला खान प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय,  मनोज कुमार अग्रवाल एडीजे- प्रथम सहित, संतोष कुमार वशिष्ठ अध्यक्ष, दि अलीगढ बार एसोसियेशन,  अध्यक्ष दि. सिविल बार एसोसिएशन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सोहन लाल, मनोज कुमार, ऋषि कुमार, राहुल कुमार, बृजेश कुमार, दिनेश सैनी, नरसिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें