गांव हारनपुर में धरना में मौजूद किसान व भाकियू नेता
- फोटो : संवाद
गांव हारनपुर कला में गंगा तट से लगी 41.74 हेक्टेयर जमीन के विवाद का अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। राजस्व विभाग इसको गंगा की भूमि बात कर सरकारी अभिलेखों का हवाला दे रहा है। वहीं ग्रामीण इसको अपनी जमीन बात कर पिछले 63 दिन से धरने पर बैठे हैं। अभी तक प्रशासन ने किसानों की समस्या का कोई समाधान नहीं निकला है।
बीते दिनों धरनास्थल पर लगाए गए पुलिस कर्मी भी हटा दिए हैं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के युवा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने 3 अक्टूबर को धरनास्थल पर पहुंच कर 6 अक्तूबर को लखनऊ में इस समस्या को उठाने का एलान किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में बाबा टिकैत की 89वीं पुण्यतिथि व किसान मजदूर महापंचायत डोली बाग में होगी। जिसमें इस समस्या को उठाया जाएगा।
इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष सुभाषचंद्र यादव, रामसहाय, पप्पू खां, ओमकार सिंह, सतीश चंद्र शर्मा, जीतू, कालू सहजाद, पप्पू ठाकुर, शिशुपाल सिंह, रूपकिशोर आदि किसान मौजूद रहे।