न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ़। गलत अभिलेख प्रस्तुत कर बिजली कनेक्शन लेने और जांच के बाद सच्चाई सामने आने पर अधिशासी अभियंता ने कनेक्शन को स्थायी रूप से काटने के निर्देश दिए हैं। महेंद्र नगर के मोहल्ला हनुमान पुरी के रहने वाली अनीता देवी ने शिकायत की थी कि एक व्यक्ति ने बिजली कनेक्शन लेने के लिए गलत अभिलेख प्रस्तुत किए हैं। इसके बाद विभाग ने जांच की जिसमें तहसील के उप निबंधक कार्यालय से रिपोर्ट मांगी। जिसमें अभिलेख गलत पाए गए। तीन दिन के अंदर कनेक्शन काटने के लिए कहा है।