फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दुकानदार से पांच हजार रुपये व मोबाइल लूटा

Wed, 24 Jul 2024 04:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की रात करीब आठ बजे गांव हरसुख की नगलिया के माइनर के रास्ते पर नकाबपोश दो बदमाशों ने एक दुकानदार को रोका। उसके पास मौजूद पांच हजार रुपये और मोेबाइल लूटकर भाग निकले। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन




गांव बैरमगंज निवासी अजय कुमार पुत्र धर्म सिंह के अनुसार उनकी जरतौली मोड़ पर बाल कटिंग की दुकान है। दुकान बंद कर सोमवार की रात वह साइकिल से अपने घर जा रहे थे। हरसुख की नगलिया के माइनर के रास्ते पर सामने से बाइक सवार दो बदमाश आए। वह चेहरे पर कपड़ा लपेटे थे।



उन्होंने हाथ में डंडा मार दिया जिससे वह लड़खड़ाकर साइकिल सहित गिर पड़े। इसके बाद बदमाशों ने उनके सिर पर भी प्रहार कर घायल कर दिया। उनके पास मौजूद पांच हजार रुपये और मोबाइल छीनकर भाग निकले। वहीं टप्पल थाना प्रभारी शिशुपाल शर्मा का कहना है कि यह लूट नहीं मारपीट का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें