फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: उत्कृष्ट सेवा के लिए 45 पुलिस कर्मियों को मिला शौर्य सम्मान, अमर उजाला ने किया सम्मानित

Wed, 29 Mar 2023 10:13 PM IST
चमन शर्मा इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ्

सार

45 पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। शौर्य सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक अलीगढ़ रेंज सुरेश राव आनंद कुलकर्णी और विशिष्ट अतिथि एसएसपी कलानिधि नैथानी ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया।
विज्ञापन
महिला आरक्षी को सम्मानित करते अलीगढ़ के डीआईजी आनंद कुलकर्णी व अन्य आईपीएस - फोटो : रूपेश कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनता की सुरक्षा की खातिर अपनी निजी समस्याओं को दरकिनार करने वाले और उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अमर उजाला ने शौर्य सम्मान से सम्मानित किया, उन्हें पदक और प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।

विज्ञापन


बुधवार को होटल आभा रीजेंसी में अमर उजाला, दिल्ली पब्लिक स्कूल अलीगढ़ और होटल आभा रीजेंसी रामघाट रोड अलीगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में 45 पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। शौर्य सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक अलीगढ़ रेंज सुरेश राव आनंद कुलकर्णी और विशिष्ट अतिथि एसएसपी कलानिधि नैथानी ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया।

विज्ञापन


अधिकारी बोले
उत्तर प्रदेश पुलिसिंग विशेषज्ञता की तरफ बढ़ रही है। जिन पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को सम्मान मिला है, उन्हें बधाई देते हैं। फील्ड के साथ जो कार्यालयों में बैठकर कार्य करते हैं, वह भी अहम हैं। जनता की मदद पुलिस कर्मियों को करनी चाहिए, क्योंकि पीड़ित व्यक्ति उनकी मदद को हमेशा याद रखता है। जनता की सेवा में बड़ा परिवर्तन लाना है। डीजीपी ने कहा था, जवानों के कंधों पर क्षेत्र की सुरक्षा का जिम्मा है। सच्चाई यही है। जब आरक्षी बीट में लगन और ईमानदारी से काम करते हैं, तो जनता के साथ पुलिस अधिकारी भी आराम से सोते हैं।
-सुरेश राव आनंद कुलकर्णी, पुलिस उप महानिरीक्षक



पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की सेवाओं का अमर उजाला द्वारा संज्ञान लेना एक अच्छी बात है। इसलिए वह शौर्य सम्मान से सम्मानित भी हो रहे हैं। पुलिस अधिकारी और कर्मी कड़ी धूप और ठंड की परवाह किए बगैर वह जनता की सेवाओं में दिन-रात लगे रहते हैं। आज भी प्रिंट मीडिया विश्वसनीयता को कायम कर रखा है। इनमें अमर उजाला सर्वोपरि है। अखबार में खबर लिखना एक सृजनात्मक काम है। बड़ी घटना को अखबार जब लिख देता है, तो एक बड़े आंदोलन को खत्म कर देता है। मीडिया भी पुलिस जैसा काम करती है।
-कलानिधि नैथानी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन

इन्हें मिला सम्मान

पुलिस अधीक्षक नगर कुलदीप सिंह गुनावत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पलाश बंसल, क्षेत्राधिकारी बरला सर्जना सिंह, क्षेत्राधिकारी छर्रा शुभेंदु सिंह, सीओ द्वितीय पुनीत द्विवेदी, सीओ तृतीय शिव प्रताप प्रभारी नुमाइश संजय जायसवाल, आरआई रेडियो निरीक्षक जवाहर सिंह, सर्विलांस टीम प्रभारी पंकज कुमार, सोशल मीडिया सेल से उपनिरीक्षक विदेश राठी, सर्विलांस टीम देहात के प्रभारी रोहित राठी, सर्विलांस टीम नगर के प्रभारी संदीप कुमार, आरटीआई सेल प्रभारी सुरेश पाल सिंह, सीसीटीएनएस कार्यालय कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल कुमार, सोशल मीडिया सेल के आरक्षी प्रवीण कुमार, आरक्षी दिनेश कुमार, आरक्षी अनिल कुमार, आईजीआरएस सेल से आरक्षी लोकेंद्र, एलआईयू के मुख्य आरक्षी मोहम्मद आरिफ, एलआईयू के उप निरीक्षक प्रशांत कुमार, कंट्रोल रूम के प्रधान ऑपरेटर प्रदीप कुमार, प्रधान ऑपरेटर सुनील कुमार, पुलिस लाइन से उप निरीक्षक राजवीर सिंह



ग्राउंड सुरक्षा पुलिस लाइन के मुख्य आरक्षी देवेश, पीटीआई पुलिस लाइन के आरक्षी राधेश्याम, पीटीआई पुलिस लाइन के आरक्षी विनय यादव, स्पोर्ट्स थाना सिविल लाइंस की महिला आरक्षी सरला जादौन, आरक्षी मोनिका शर्मा, आरक्षी चालक मोहम्मद आसिफ, आरक्षी अमित कुमार, कार्यालय प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन के आरक्षी कपिल कुमार, फायर सर्विस के एलएफएम वीरेंद्र पाल सिंह, फायरमैन नगेंद्र सिंह चाहर, वन स्टॉप सेंटर की महिला आरक्षी अल्पना, आरक्षी दुर्गेश, यूपी 112 कंट्रोल रूम की महिला आरक्षी रजनी कुमार रावत, आरक्षी रवि कुमार, महिला शिकायत प्रकोष्ठ की महिला आरक्षी अलका, आरक्षी अनुराधा, यातायात पुलिस के टीएसआई राहुल कुमार, टीएसआई शहजाद, टीएसआई राममेहर सिंह, टीएसआई नीरज कुमार, महिला थाना की आरक्षी सोनम देवी, आरक्षी प्रज्ञा पांडेय।

पार्टनर
  • दिल्ली पब्लिक स्कूल अलीगढ़
  • होटल आभा रीजेंसी रामघाट रोड अलीगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें